वधू - वर फॉर्म

तेली साहु समाज पटना कार्यक्रम जन संपर्क

06 August 2018 Teli samaj 104 views

                पांच अगस्त को तेली साहु समाज की पटना में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की जा रही है । वहीं गांव गांव में जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है । जिले के झाझा, चकाई, खैरा, सिकंदरा, अलीगंज, गिद्धौर, बरहट, लक्ष्मीपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में जाजाकर पटना में आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जा रही है । यह कार्यक्रम  बाबू सभागार पटना में आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित रामनारायण मंडल मंत्री बिहार, सुनील कुमार पिंटू पूर्व मंत्री बिहार सीता साहू मेयर पटना भी शामिल होंगे। शुक्रवार को कई प्रखंडों में अभियान चलाकर समाज से जुड़े लोगों को पटना चलने का न्यौता दिया गया । इस मौके पर अनिलप्रसाद साह, कन्हैया साह, पवन साह, राजकुमार साह अन्य थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar