वधू - वर फॉर्म

तैलिक साहु सभा समाज ने की स्पीडी ट्रायल की मांग

07 September 2018 Teli samaj 90 views

               दरभंगा  बिहार प्रदेश तैलिक साह सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहु ने दरभंगा कमेटी की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जो उनके समाज के उत्थान व राजनीतिक क्षेत्र में मदद करेगा संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा । उन्होंने कहा कि इस समाज के लोग व्यवसायिक वर्ग से आते हैं । उनकी सुरक्षा का ख्याल भी नहीं किया जा रहा है । मनीगाछी के बाजितपुर ओपी क्षेत्र के माउबेहट के मुखिया पति आर के साहु की हत्या हुई मगर हत्यारों को पकड़ने में पुलिस उदासीन बनी है । आत्मसमर्पण किए आरोपी सरोज मंडल से पुलिस पुनः रिमांड पर लेकर पूछताछ कर अन्य दोनों आरोपियों को पकड़े । उन्होंने मृतक के परिजन के 25 लाख रुपये, एक को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने के लिए भी पलिस से मांग की है । पार्टी का एक भी मनोनित। एमएलसी तो नहीं ही है, राज्यसभा और विधान सभा में भी सदस्य नहीं है । जबकि जनसंख्या में तैलिक समाज कम नहीं है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज को बदनाम आपमानीत करने का नया षंडयंत्र ? कोल्हू / तेल घाणा की सच्चाई क्या है ? | Teli Samaj