वधू - वर फॉर्म

साह वैश्य महासभा के सावन सागर बने युवा कांग्रेस के महासचिव

07 September 2018 Teli samaj 142 views

               अररिया अखिल भारतीय साह वैश्य महासभा छात्र प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सह बिहार झारखण्ड के प्रभारी इंजीनियर सावन सागर युवा कांग्रेस के अररिया लोकसभा के जिला महासचिव के पद पर निर्विरोध रूप निर्वाचित हुए. उनके निर्वाचन पर अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार झारखंड के प्रभारी एवं अररिया जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह ने हर्ष व्यक्त करते हुए सावन सागर के उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी है. अररिया जिला कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा स्तर के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने | सावन सागर के सकारात्मक पहल के लिए ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है. बधाई देने वालों में साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम ललित साहू, राष्ट्रीय महामंत्री किशोर साहू छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निकलेश साहू, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मुरारी साहू, अररिया जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनीष यादव, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अररिया के जिला अध्यक्ष मासूम रजा, अररिया जिला महासचिव टी एन यादव आदि शामिल हैं,

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Matrimony, matrimonial form submit in Marathi