वधू - वर फॉर्म

जो दल तैलिक समाज को देगा टिकट उसी को देंगे वोट

08 September 2018 Teli samaj 99 views

             दरभंगा बिहार मे तैलिक समाज से एक भी न लोकसभा, ना राज्यसभा और ना ही विधान परिषद के सदस्य है, जबकि तैलिक समाज के सदस्यों की संख्या बिहार में सात प्रतिशत है। इस कारण इस समाज में भारी आक्रोश है । आगामी लोकसभा चुनाव में जो भी राजनीतिक दल तैलिक समाज को टिकट देगा, हमारा समाज उस पार्टी को ।  समर्थन करने का काम करेगा । उक्त बातें बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष राणविजय साहू ने रविवार को दोनार चौक स्थित महिंद्रा एजेंसी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। श्री साहू ने कहा कि पूरे बिहार में तैलिक समाज को टारगेट कर उसकी हत्या की जा रही है। पूरे बिहार | में पिछले ढाई माह में तैलिक समाज के | 15 लोगों की हत्याएं हो चुकी है। दरभंगा जिले के मनीगाछी की घटना में पहले मुखिया पति रामकुमार साह से रंगदारी की मांग की गई, फिर उसके बाद दबंग अपराधियों के द्वारा गहरी साजिश कर दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी गई। अपराधी जानते है कि यह वर्ग अति पिछड़ा, कमजोर एवं व्यवसायिक है, इसलिए इसका कोई नेता नहीं है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat