वधू - वर फॉर्म

जौनपुर साहू कल्याण समिति ने प्रतिभा सम्मान समारोह 

08 September 2018 Teli samaj 93 views

जौनपुर साहू कल्याण समिति ने प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन

             जौनपुर नगर के साहू धर्मशाला के सभागार में साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) ने 24वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मऊ जनपद के प्रधान न्यायाधीश लाल चंद्र गुप्ता ने वहा कि आत्मविश्वास ही सफलता का मूल मंत्र हैं। शिक्षार्थियों को भविष्य में उपलब्धियों की प्राप्ति में सहायक होता है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार साहू उप निबंधाल लालगंज आजमगढ़, सोनी गुप्ता सहायक प्रबंधक पीएनबी जानपुर, सुरक्षा राधेश्याम गुप्ता, मोती लाल गुप्ता, डा. चंद्रसेन गुप्त अदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में साहू चिंतन पत्रिका वे शीघ्र प्रकाशन की सूचना देते हुए संपादक डा. मिशोरी लाल व सहसंपादक जयप्रकाश गुप्ता ने लेख आमंत्रित किए। योगाचार्य रामआसरे साहू, सविता अंशुमान, डा. मनीष कुमार गुप्ता, डा. चन्द्रसेन गुप्ता, बिंदेश्वरी साहू, ननकऊ गुप्ता को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता अनिल कुमार गुप्त तथा संचालन घनश्याम साहू व अरविंद बैंकर ने संयुक्त रूप से किया। संयोजक अभिमन्यु गुप्ता एवं सहसंयोजक विजय कुमार गुप्त ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जियाराम साहू, सतीश चंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्त, स्वतंत्र कुमार साहू, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजेश राज, अशोक कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सुधांशु साहू, लालजी गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रवार, प्रशांत गुप्ता एडवोकेट, सिद्धार्थ साहू, आलोक गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनिल गुप्ता एडवोकेट, संतोष साहू बच्चा, कृष्ण गोपाल गुप्त, बालकृष्ण साहू बाबाजी आदि उपस्थित रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं