वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने लखनऊ के दिलीप साहू

15 September 2018 Teli samaj 98 views

     लखनऊ साहू तेली समाज के जूझारू व संघर्षशील एवं लखनऊ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप साहू को अखिल भारतीय तेली महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष महासभा के राष्ट्रीय संयोजक यशंवत कुमार गुप्ता ने मनोनित करते हुए कहा कि श्री दिलीप साहू जी की सामाजिक सेवाओं, समाज के प्रति कर्मठता एवं जागरूकता को दृष्टिगत रखते हुए श्री दिलीप साहू को अखिल भारतीय तेली महासभा उत्तर प्रदेश का  प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है । श्री यशंवत गुप्ता ने आशा व्यप्त करते हुए कहा कि दिलीप साहू जी महासभा के भावी योजनाओं को कार्यरूप में परिणीत करने में सक्रियता पूर्वक योगदान करते हुए उत्तर प्रदेश के सम्पूर्ण जनपदों में संगठन को गठित कर समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगे । श्री दिलीप साहू के अखिल भारतीय तेली महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष श्रवण राठौर गाँधी, रामदीन राठौर, शिवम साहू, कैलाश कुमार, दिनेश साहू, अनुज साहू, राजू गुप्ता, ओमप्रकाश मुन्ना, हरीओम साहू, राम जी साहू, महेश साहू, श्रीमती नीतू साहू, पूनम साहू, शिवशंकर साहू भोला, सितेन्द्र साहू, विशाल गुप्ता, रवि राठौर साहू, डी.पी. राठौर, सुनील गुप्ता, शिवशंकर साहू मिर्जापुर आदि ने हर्ष व्यक्त किया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेल घाणी, तेल घाणा