वधू - वर फॉर्म

नैनवा तेली समाज रक्तदान शिविर

13 October 2018 Teli samaj 88 views

        अखिल भारतीय तेली महासभा युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान मे नैनवा तेली समाज की धर्मशाला मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । जिसमे 40 युनिट रक्त का संग्रह किया गया जिसे बून्दी ब्लड टीम को उपलब्ध करवाया गया  ।  कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित करके हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तेली महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र जी साहु थे , अध्यक्षता cmo डा. बाबु लाल जी साहु ने की , विशिष्ट अतिथि के रूप में अ. भा.  ते.  म.  के जिला अध्यक्ष भंवर लाल जी चौधरी व युवा प्रकोष्ठ बून्दी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र राठौर , समाज सेवी भवानीशंकर जी साहु  रहे । युवा प्रकोष्ठ के जिला व तहसील ,  शहर नैनवा, शहर करवर , शहर देई व  भजनेरी की कार्यकारिणी ने अतिथियो का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, साफा बधंवाकर स्वागत किया । साथ ही ब्लड बैंक की पुरी टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । सभी रक्तदान करने वालो को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया । रक्तदाता को ज्यूस , सेब , फ्रुटी दी गयी।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat