वधू - वर फॉर्म

सहरसा तैलिक साहू वैश्य सभा अभिनंदन समारोह बैठक

02 October 2018 Teli samaj 101 views

             सहरसा तैलिक साहू वैश्य सभा के द्वारा  एक बैठक का आयोजन किया गया था ।  इस बैठक का मुख्य विषय  नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रण विजय साहू के प्रथम सहरसा आगमन पर अभिनंदन समारोह का आयोजन करना था   ।  5 अक्टूबर 2018 को  प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू सहरसा का दौरा करेंगे इस अवसर पर उनका भव्य आयोजन करने का मानस संगठन ने किया है ।  प्रदेश अध्यक्ष विजय साहू संगठन को समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इस समारोह में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था ।   इस अवसर पर जिला संयोजक देवेंद्र कुमार,  सुबोध साह, राजीव रंजन साह, कृष्ण वल्लभ साह, सतीश गुप्ता, रंजीत कुमार बब्लू,   सत्यनारायण साह, रामनाथ साह, प्रो. विवेकानंद साह, फुलेश्वर साह, लालबहादुर साह, अभय कुमार, विनोद साह, आशीष कुमार, सिकंदर साह, ललित आदि उपस्थित रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेल घाणी, तेल घाणा