Bride / Groom Form

मध्य प्रदेश साहू समाज का अखिल भारतीय युवक-युवती निःशुल्क परिचय सम्मेलन आज

21 October 2018 teli samaj vadhu var melava 76 views

मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों के समाज बंधु होंगे शामिल, इंदौर में होगा आयोजन

 साहू समाज का अखिल भारतीय युवक-युवती निःशुल्क परिचय सम्मेलन आज

          लोकदेश संवाददाता औबेदुल्लागंज मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित साहू समाज का अखिल भारतीय सर्व तैलिक साहू बंधुओं का निशुल्क परिचय सम्मेलन 21 अक्टूबर 2018 बॉस्केटबॉल स्टेडियम इंदौर में आयोजित किया गया है प्रात 8:00 बजे झंडा वंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा ।

           सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री विधायक माननीय जय दत्त जी क्षीरसागर रहेंगे। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि श्री श्री महामंडलेश्वर 1008 सनी उपासक दादू जी महाराज इंदौर रहेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद साहू बाड़ी करेंगे । कार्यक्रम के अतिथि राष्ट्रीय सलाहकार बटन लाल जी साहू राष्ट्रीय महासचिव रामलाल जी गुप्ता प्रदेश संरक्षक रामनारायण साहू पूर्व महापौर प्रभात साहू राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ प्रकाश सेठ प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र साहू महासचिव डॉक्टर हेमराज साहू मुख्य सलाहकार रमेश के साह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू कोषाध्यक्ष धनराज साहू प्रदेश सचिव हितेश साहू उदयपुरा रहेंगे । अखिल भारतीय युवती परिचय सम्मेलन के संयोजक एवं प्रदेश के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने बताया कि प्रथम बार प्रदेश में मध्यप्रदेश तैलिक साह सभा जिला इंदौर द्वारा निशुल्क युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है  ।

           इस अवसर पर जीवनसाथी फोर्थ का विमोचन एक माह पहले उज्जैन में किया गया। जिससे समाज जनों को सम्मेलन में आकर अधिक से अधिक अपने बच्चों के लिए वरवधू तलाश सके । सम्मेलन के लिए विशेष सहयोगी सदस्यों का लगभग 300 परिवार का पति पत्नी सहित सम्मान एक माह पहले उज्जैन में किया गया। इंदौर में साफा बांधकर भी किया जाएगा ।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लोगों में हर्ष

इंदौर साहू समाज द्वारा इस विशाल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बड़ा हर्ष का माहौल बना हुआ है जिसमें समाज बंधु अपनेअपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक ओम प्रकाश साहू संरक्षक मुन्ना लाल साहू स्वागत अध्यक्ष जीवन लाल साह इंदौर जिला अध्यक्ष कैलाश वि जाले मार्गदर्शक मिश्री लाल साह, महासचिव हरी प्रसाद साह सचिव नारायण साहू कोषाध्यक्ष राहुल साहू सहित समस्त कार्यकारिणी ने आप सभी समाज बंधुओं को सादर आमंत्रित करती है आप अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994