वधू - वर फॉर्म

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए साहू समाज करेगा आंदोलन

01 January 2019 Teli samaj 118 views

       बिहारशरीफ. प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने सोमवार को स्व अरविंद कुमार के । परिजनों से उनके आवास जलालपुर मोहल्ले में जाकर मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी. साहू ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहा कि अरविंद कुमार की पिछले दिनों अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट पर साहू समाज के लोग ही हैं. उन्होंने कहा कि साहू समाज के लोग सेवाभाव के साथ अपने व्यवसाय में लगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि दीपनगर क्षेत्र में पिछले दिनों हुए दुष्कर्म की घटना में पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिला है. इससे साहू समाज के लोगों में आक्रोश है. सरकार । से अरविंद कुमार के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार किये। जाने की मांग की. कहा कि ऐसा नहीं होने की स्थिति में साहू समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा. पीड़ित परिवार से। मिलनेवालों में प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, प्रो संजय प्रसाद, विनय कुमार गुड़, शैलेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, शिवरतन प्रसाद आदि शामिल थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Akola Yuvak Sangha Swayamrojgar Margdarshan Shibir