वधू - वर फॉर्म

अमरावती जिला तैलिक समिति की कार्यकारिणी घोषित

24 November 2018 sant santaji maharaj jagnade 116 views

अध्यक्ष पद पर प्रा. संजय आसोले व सचिव बने मिलिंद शिरभाते जिला तैलिक समिति  ( तेली समाज )  की कार्यकारिणी घोषित

           दि. २३ अमरावती- स्थानीय कांग्रेसनगर के भुमिपुत्र कॉलोनी स्थित जिला तैलिक समिति की हाल ही में नवनियुक्त संचालक मंडल की सभा संताजी सभागृह में हुई. सभा में जिला तैलिक समिति के आगामी पांच वर्षों के लिये कार्यकारिणी का चयन किया गया. समिति के अध्यक्ष पद पर प्रा. संजय वासुदेवराव आसोले व सचिव पद पर मिलिंद वसंतराव शिरभाते का चयन किया गया. वहीं समिति के उपाध्यक्ष पद पर प्रा. डॉ. अनुप शिरभाते व विनोद अजमिरे, कोषाध्यक्ष रमेशपंत शिरभाते व सहसचिव पद पर अविनाशपंत राजगुरे का सभी की सहमति से चयन किया गया.

             समिति में ग्रामीण संगठन प्रमुख पद पर वलगांव के प्रकाश बनारसे व ज्येष्ठ नागरिक अध्यक्ष पूर्व सचिव गंगाधर आसोले व कार्याध्यक्ष मधुकरराव शिंदे को बनाया गया. महिला आघाडी के अध्यक्ष पद पर डॉ. सौ. रंजना बनारसे व कार्याध्यक्ष सौ. मनिषा गुल्हाने, युवा आघाड़ी अध्यक्ष अतुल बिजले, युवा आघाडी कार्याध्यक्ष प्रा. स्वप्नील खेडकर तथा जनसंपर्क व प्रसिध्दी प्रमुख अविनाशपंत राजगुरे को बनाया गया. चयन किये गये सभी को पदभार सौंपा गया. जिला तैलिक समिति के संचालक चंद्रशेखर पिंपले, निलेश शिरभाते, संजय रायकर, सुनील जयसिंगपुरे, एड. चारुदत्त गुल्हाने, सहकारी मित्र मंडल के आशिष आगरकर, नंदकिशोर शिरभाते, दीपक माथुरकर, दिलीप शिरभाते, प्राचार्य रविन्द्र लोखंडे, प्राचार्य मधुकरराव शिरभाते, सुनील पजगाडे, प्रा. संजय तिरथकर, सुधाकरराव बाकडे गुरुजी, चंद्रशेखर मेहरे, गजानन झोपाटे, किशोर शिरभाते, विनय राजगुरे, अभिजीत सवालाखे, गौरव सवालाखे, जीवन बनारसे, विलास शिरभाते, सुदर्शन सवालाखे व्दारा सभी चयनीतों का अभिनंदन किया गया.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

dussehra milan samaroh and Garba Mahotsav Sahu