Bride / Groom Form

बंगाली साहू तेली समाजने किया जोरदार स्वागत

15 March 2019 Teli samaj 94 views

    हल्द्वानी। बंगाली साहू तेली समाज के युवा नेता बलराम हालदार व मुकेश सरकार के नेतृत्व में एक, समाज श्लेष्ठ माज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू को अखिल भारती साहू वैश्य महासभा का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नव नियुक्त किए जाने पर "बंगाली समाज के युवाओं ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया । इस दौरान बंगाली समाज के युवाओं ने कहा कि उन्हें साहू पर पूरा भरोसा है । साथ ही कहा कि साहू किसी भी सामाजिक कार्य में सभी समाजों के साथ अच्छा संवाद लेकर चलेंगे। नवनियुक्त अखिल भारती साहू वैश्य महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र ने कहा कि लगातार एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था जनहित के कार्यों को तवज्जो देने का प्रयास कर रही है। समस्याओं के निदान के लिए संस्था संघर्षरत रहेगी । जिससे साहू समाजका सभी समाजों के साथ एक बहुत अच्छा तालमेल हो और हम बंगाली समाज के युवाओं की पूरी टीम के द्वारा दिये गये सम्मान के लिए सदा आभारी रहेंगे । स्वागत करने में गोविन्द मिस्त्री, बलरम हालदार, मुकेश, अशोक मण्डल, रोहित विश्वास, विशाल कुमार, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, नितिन हालदार, अरुण विश्वास, सुकेश सरकार, मनोज राय, सुधीर हालदार ,सूरज चक्रवर्ती, रितिक साहू, विजय डंगवाल, रोहित मसीह, दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar