वधू - वर फॉर्म

उन्नाव साहू समाज प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह

13 October 2018 Teli samaj 95 views

    उन्नाव  साहू समाज के द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार  इस साल भी महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर संत कर्मा बाई स्कूल में हाईस्कूल तथा इंटर में  प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था । इस अवसर पर छात्र छात्राओं को  प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर साहू समाज के द्वारा सम्मानित किया गया । साहू समाज ने छात्र छात्राओं की मनोबल को बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम के आयोजन का  संकल्प लिया ।

      इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर तैलिक साहू राठौर चेतना महासभा के अध्यक्ष शिव चंद्र साहू  मौजूद थे । उन्होंने छात्र - छात्राओं का सम्मान किया उन्होंने अपने भाषण में कहा कि शिक्षा ही साहू समाज को शिखर तक पहुंचा सकती है ।  उन्होंने आगे कहा कि समाज के बच्चों द्वारा कड़ी मेहनत से ही पढ़ाई कर कर उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने में संभव सहयोग करेगा । इस कार्यक्रम के दौरान साहू तेली समाज की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत  किया । साहू समाज के सभी लोगों ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar