वधू - वर फॉर्म

तैलिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

27 March 2019 Teli samaj 110 views

              तिर्वा। लखनऊ से इटावा जारहे तैलिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व सीतापुर के सदर विधायक का बेहरिन में समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सीतापुर के विधायक व तैलिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राठौर लखनऊ से इटावा जाते समय बेहरिन गांव में समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद समाज के लोगों से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वो अपने परिवार के लोगों को शिक्षित बनाने का काम करें। जिससे हमारा समाज भी राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लोग पिछडे वर्ग के लोग है। इनके उद्यान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। वहीं समाज के लोग व्यापार व राजनैतिक संगठनों से जुड़कर अपनी | पहचान बनाने का काम करें। जिससे हमारे समाज की भी पहचान हो सके। इस अवसर पर तैलिक महासभा के जिलाध्यक्ष मुनेश राठौर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राहुल राठौर, मनीष राठौर, राजेश राठौर, सुभाष राठौर रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya