वधू - वर फॉर्म

बंगाली साहू तेली समाज ने किया अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा अध्यक्ष का स्वागत

28 March 2019 Teli samaj 120 views

               हल्द्वानी बंगाली समाज के युवा नेताबलराम हालदार व मुकेश सरकार के नेतृत्व में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू को अखिल भारती साहू वैश्य महासभा का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नव नियुक्त किए जाने पर बंगाली समाज के युवाओं ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया । इस दौरान बंगाली समाज के युवाओं ने कहा हम नवनियुक्त अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्‍यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू से आशा करते हैं कि वो किसी भी सामाजिक कार्य में सभी समाजों के साथ अच्छा संवाद लेकर चलेंगे क्योंकि जब कोई राष्ट्र का नेतृत्व कर रहा होता है तो उसे सभी का ध्यान रखना पड़ता है और बहुत जल्दी आप अपनी टीम का पूरे भारत में गठन करें हम सभी की शुभकामनाएँ आपके साथ हैं और जहां कहीं भी हमारी जरूरत होगी हम आप का पूर्ण रुप से सहयोग करेंगे इसी क्रम में नवनियुक्त अखिल भारती साहू वैश्य महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने बताया की लगातार एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के माध्यम से हमारे द्वारा किए जा रहे भारत व समाज हित कार्यों को देखते हुऐ अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू ने हमको युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह जिम्मेदारी बड़े विश्वास के साथ दी है हम राष्ट्रीय अध् यक्ष रमेश साहू का आभार प्रकट करते है। और हम साहू समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी समाजों के साथ एक अच्छा संवाद करेंगे जिससे साहू समाज का सभी समाजों के साथ एक बहुत अच्छा तालमेल हो और हम बंगाली समाज के युवाओं की पूरी टीम के द्वारा दिये गये सम्मान के लिए सदा आभारी रहेंगे। इस दौरान स्वागत करने में गोविन्द मिस्त्री बलराम हालदार मुकेश सरकार अशोक मण्डल रोहित विश्वास विशाल कुमार सूरज मिस्त्री सुशील राय नितिन हालदार अरुण विश्वास सुकेश सरकार मनोज राय सुधीर हालदार सूरज चक्रवर्ती रितिक साहू विजय डंगवाल रोहित मसीह दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar