Bride / Groom Form

बेगूसराय तैलिक साहू समाज को नहीं मिल रही भागीदारी 

29 March 2019 Teli samaj 80 views

              बेगूसराय तैलिक साहू समाज -  पिछले 35 वर्षों से विधान परिषद् में तैलिक साहू समाजको भागीदारी मिलती रही है लेकिन 2018 में इस समाज को इससे वंचित कर दिया गया। लोकसभा में हमारे समाज का एक भी प्रतिनिधि नहीं है। इस बात से तैलीय साहू समाज में आक्रोश है लेकिन अब ऐसा नहीं होग। हम चुप नहीं बैठ सकते। जो राजनीतिक पार्टी हमारी जाति को चुनाव में टिकट देगी उसे ही वोट दिया जाएगा। ये बातें गुरुवार को तैलीय साहू सभा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने कहीं। मौके पर सदस्यों ने अध्यक्ष को पाग, शॉल और माला देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने कहा कि पूरे बिहार में पांच माह के दौरान इस जाति के 22 लोगों की हत्या, दो गैंग रेप व चार लोगों पर जानलेवा हमला हुआ है। यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि दो नवम्बर को पटना में तैलीय हुंकार रैली में अपनी शक्ति दिखा अपना हक़ लेने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामचरित्र साह ने कहा कि समाज के विकास में सबसे ज्यादा टैक्स देकर भी हमारा समाज अपराधियों का शिकार बन रहा है। अब हम अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे। मौके पर प्रदेश महामंत्री अमरेंद्र । कुमार, प्रदेश महिला अध्यक्ष माधुरी गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, महेंद्र साह, उपाध्यक्ष संजय कुमार, संगठन मंत्री कृष्णा प्रसाद, विश्वनाथगुप्ता, विनय कुमार गुडू, मनोज गुप्ता, महेंद्र साह, संजीव साह, जिला महामंत्री कुंदन कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, लक्ष्मी साह, प्रेम कुमार, शिवदयाल, राम साह, शम्भु साह, शकुंतला गुप्ता, अशोक गुप्ता, ललिता देवी, महेंद्र साह उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala