वधू - वर फॉर्म

प्रधानमंत्री मोदी साहू तेली समाज के गौरव

27 April 2019 Teli samaj 94 views

प्रधानमंत्री मोदी साहू तेली समाज के गौरव : मोतीलाल साहू 

              धमतरी (प्रखर)। अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहू समाज से ही हैं और यह हमारे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि गुजरात में साहू लोग मोदी लिखते हैं, जैसे छत्तीसगढ़ में साहू । उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग यह कह रहे हैं कि मोदी साहू नहीं हैं। ऐसे लोगों को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। मोदीजी को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपरिपक्तता के कारण बयान दिए हैं और यहां जो उनकी वकालत कर रहे हैं। ऐसे लोग उन्हें नसीहत दें। व्यक्ति दोषी हो सकता है, समाज नहीं । जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष दया राम साहू ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तेली समाज से हैं जो हमारे समाज के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में साहूओं को घाची कहा जाता है जो पिछड़ा वर्ग में आते हैं।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराजानां मूठमाती देण्यासाठी वैकुंठातून आवतरले तुकोबाराय | Santaji & Sant Tukaram