वधू - वर फॉर्म

बलोद साहू समाज के गौरव का किया गया सम्मान

04 May 2019 Teli samaj 93 views

           सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाने वाले समाज के गौरव का सम्मान समारोह हुआ, जहां बालोद जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम प्रांतीय समाज गौरव विकास समिति रायपुर द्वारा आयोजित था। कार्यक्रम छठवीं राज्य स्तरीय सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह रायपुर स्थित वृंदावन सभा भवन छत्तीसगढ़ कॉलेज के पास सिविल लाइन रायपुर में आयोजित था। मुख्य अतिथि कुलपति रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर प्रोफेसर केसरी लाल वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक कर्मा हॉस्पिटल तेलीबांधा रायपुर डॉ धीरेंद्र साव ने किया। विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष छतीसगढ़ प्रदेश साहू संघ डॉ. सोमनाथ साहू रायपुर के आतिथ्य में संपन्न हुई।

        सम्मान समारोह में विपश्यना साधना, आचार्य हीरालाल साहू, छत्तीसगढ़ एवं प्रोफेसर बिहारीलाल साहू सेवानिवृत्त प्राचार्य उच्च शिक्षा रायगढ़ को राज्य स्तरीय गुरु गोरखनाथ सम्मान से अलंकृत किया गया। वहीं साहित्यिक सांस्कृतिक आर्थिक, सामाजिक कीड़ा क्षेत्र में स्थान अणजत करने वाले जिला साहू संघ बालोद के युवा प्रकोष्ठ संयोजक युवराज साहू को सम्मानित किया गया है। युवराज साहू के इस उपलब्धि पर जिला साहू संघ बालोद के जिला अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र साहू, हलधर साहू, जिला महामंत्री सोमन साहू, केआर साहू, जिला कोषाध्यक्ष टीआर साहू सहित समाज के पदाधिकारियों में हर्ष है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Amravati Teli Samaj Gunvant Vidyarthi Satkar