वधू - वर फॉर्म

साहू समाज का मान-सम्मान में सब का सहयोग होना चाहिए

06 May 2019 Teli samaj 160 views

           बालोद समन्वय और संगठन हमारा उद्देश्य होना चाहिए साहू समाज का मान-सम्मान में सब का सहयोग होना चाहिए समाज के राजनीतिक व्यक्ति का दायित्व है। समाज को पहले प्राथमिकता दें औरजिस दिन ये हो जाएगा समाज नये ऊंचाइयों की ओर जाएगा उक्त बातें जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष विपिन साहू ने अपने उदबोधन में कही।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा के पूजा अर्चना के साथ हुई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई उसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोरी साहू ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि सभी पदाधिकारियों का दायित्व है समाज के बारे में चिंतन करे यही हमारा उद्देश होना चाहिए। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पवन साहू ने कहा सभी अपनी जिम्मेदारी से कार्य करें निचले स्तर के पदाधिकारी के कारण समाज आगे बढ़ता है। समाज का संगठन ही उसकी मजबूती है।विशेष अतिथि प्रीतम साहू पूर्व विधायक ने कहा कि समाज के संगठन में आ रही गिरावट को दूर करने का प्रयास हम सबका दायित्व है उन्होंने आगे कहा कि समाज के विश्वास को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए सभी को साथ लेकर चले और समाज के अलावा अन्य समाज की भी चिंता साहू समाज की जिम्मेदारी है समाज के कार्यों में सभी का योगदान हो यह जिम्मेदारी सब की बनती है। विशेष अतिथि लेखराम साहू और टहल साहू महामंत्री प्रदेश साहू संघ ने कहा समाज के प्रति सभी निष्ठावान बने तभी समाज आगे बढ़ेगा ग्रामीण स्तर तक समाज को मजबूत करें तभी हम मजबूत होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj