वधू - वर फॉर्म

युवा कर्मा महोत्सव डौंडीलोहारा

06 May 2019 Teli samaj 87 views

            3 मार्च को डौंडीलोहारा. साहू समाज के युवा कर्मा महोत्सव एवं महारैली का आयोजन आगामी 3 मार्च को मानस भवन दुर्ग में रखा गया है. इस कार्यक्रम में तहसील साहू संघ डौण्डीलोहारा के युवा प्रकोष्ठ के सदस्य भी शामिल होंगे. शिवेन्द्र बहादुर साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ डौण्डीलोहारा ने बताया कि यह एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री होंगे, अति विशिष्ट अतिथि ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा किया जाएगा. विशिष्ट अतिथि के रूप में दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव, शकुंतला साहू विधायक कसडोल, रंजना साहू विधायक धमतरी, राजेंद्र साहू संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, चंद्रिका चंद्राकर महापौर दुर्ग और रमेश साहूकार्यकारी अध्यक्ष साहू समाजहोंगे. रैली का आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा. अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन दोपहर 1 बजे से होगा. व्यवसाय, कृषि, शिक्षा, नौकरी व अन्य क्षेत्रों में सफल युवाओं का सम्मान 4 बजे से होगा. कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे होगा.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia