वधू - वर फॉर्म

बालोद जिला साहू संघ मां कर्मा जयंती व आदर्श विवाह की दी गई जिम्मेदारी

06 May 2019 Teli samaj 108 views

           बालोद जिला रविवार 31 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित साहू सदन में बालोद जिला साहू संघ की बैठक हुई। बैठक में आगामी 25 अप्रैल को पुरूर परिक्षेत्र के ग्राम फागुन्दाह में समाज की गरिमा और परंपरा के अनुरूप समाज की कुलदेवी मां कर्मा जयंती एवं पूर्व सामाजिक रीति रिवाज के साथ विधि-विधानपूर्वक सामूहिक आदर्श विवाह समारोह की जिम्मेदारी समाज के समस्त प्रकोष्ठों को निर्धारित किया गया। बैठक में समारोह के मुख्य अतिथि, अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से शामिल प्रदेश हामंत्री टलसिंह साहू, प्रदेश सलाहकार पवन साहू के आतिथ्य में जिला साहू संघाध्यक्ष किशोरीलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष हुलधर साहू, उपाध्यक्षसोमनलाल साहू, जितेन्द्र साहू, वरिष्ठ पदाधिकारी केके साहू, टीआर साहू, केआर साहू, नरेन्द्र हिरवानी एवं तहसील अध्यक्षगण कृष्णाराम साहू, रमेश सोनवानी, रामस्वरूप साहू, सोमेश साहू, टोमनलाल साहू, महिला प्रकोष्ट से भानुमति साहू, खिलेश्वरी साहू, प्रतिभा चौधरी एवं समस्त जिला पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से समारोह की सफलता के लिए चर्चाकर जिम्मेदारियों के लिए दायित्वों को सौंपा गया। जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ हरिकृष्ण गंजीर को समारोह में चिकित्सा शिविर का दायित्व दिया गया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj lakdi teli ghana