वधू - वर फॉर्म

साहू समाज के विद्यार्थियों के लिए बनेगा हॉस्टल

08 May 2019 Teli samaj 108 views

             लखनऊ : साहू समाज में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन उत्तर प्रदेश ने हॉस्टल बनवाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए बंथरा के पास दस हजार वर्ग फिट जमीन | की रजिस्ट्री भी करवा ली गई है। यह जानकारी रविवार को अंबेडकर महासभा के सभागार में हुई संगठन की बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक कैलाश नाथ साहू ने दी । प्रांतीय महांमत्री डॉ. डीसी गुप्ता ने बताया कि इस हॉस्टल के जरिए छात्र-छात्राओं के रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही निःशुल्क सेवाएं भी दी जाएंगी, ताकि उनका रुझान शिक्षा की तरफ बढ़े। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष जयकिशन साहू, प्रांतीय महामंत्री डॉ. डीसी गुप्ता, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता, कुशीनगर, दुर्गा प्रसाद साहू, अजय साहू मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अभंग रक्षक श्री संत संताजी जगनाडे महाराज अभंग लेखन करताना | Sant Santaji Maharaj Writing Abhang