वधू - वर फॉर्म

साहू कल्याण समिति, जौनपुर शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम

09 May 2019 Teli samaj 91 views

साहू कल्याण समिति, जौनपुर  दिनांक 4 फरवरी 2018 को अनिल गुप्ता बने साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष

               जौनपुर साहू कल्याण समिति के 24वें वर्ष में प्रवेश करते हुए शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम नगर के सुतहट्टी स्थित बैंकर्स प्लाजा मेें अध्यक्ष ई. डी सी गुप्ता अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जौनपुर, मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टंडन की छत्र-छाया में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डाॅ. क्षितिज शर्मा, वायस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब इंटरनेशनल, पूर्व नपा अध्यक्ष दिनेश टंडन, पूर्व सीडीओ राधेश्याम गुप्ता, एवं नगर के तमाम संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में श्रीमती माया टंडन ने अनिल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, नन्हकउ गुप्ता को उपाध्यक्ष, अशोक, लालजी एवं जगदीश प्रसाद गुप्ता को उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता को महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर संतोष गुप्ता एवं एडवोकटअनिल कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी तथाअन्य पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि माया टंडन ने अपने सम्बोधन में साहू समाज द्वारा समाज के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की। डा0 क्षितिज शर्मा ने सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ कार्य करने की सलाह दी। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष सतीश चन्द्र गुप्ता, इं. रमेश चंद्र गुप्ता, रामनरायन साहू, सतीश चंद्र गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, स्वतंत्र कुमार साहू, घनश्याम साहू, मोतीलाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल साहू,यशपाल गुप्त, सलमान शेख ,नगर भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री समेत तमाम संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द कुमार बैंकर ने किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Matrimony, matrimonial form submit in Marathi