Bride / Groom Form

साहू कल्याण समिति, जौनपुर ने किया शोक सभा

09 May 2019 Teli samaj 73 views

          जौनपुर साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर द्वारा साहू धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को अपरान्ह एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया । समिति के सभी सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्री घनश्याम साहू ने कहा कि देश उनके बहुमुखी योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। साहू कल्याण समिति ने देश में चल रहे सात दिनों के राष्ट्रीय शोक के दृष्टिगत संस्था द्वारा 19 अगस्त 2018 को होने वाले अपने कार्यक्रम 24 वां प्रतिभा सम्मान समारोह स्थगित कर दिया है। उक्त कार्यक्रम की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।इस सभा की अध्यक्षता श्री अनिल कुमार गुप्त तथा संचालन श्री अरविंद बैंकर ने किया । इस अवसर पर डॉ मिशोरी लाल जी,इंजीनियरिंग रमेश चंद्र गुप्ता, श्री जयप्रकाश गुप्ता, श्री सतीशचंद्र गुप्ता, श्री संजय गुप्ता एडवोकेट, श्री जियाराम साहू,श्री संतोष गुप्ता, श्री विजय गुप्ता,श्री ननकऊ गुप्ता, श्री राजेश गुप्ता पत्रकार,श्री कृष्ण गोपाल,श्री प्रदीप गुप्ता,श्री ओम प्रकाश साहू,श्री सिद्धार्थ साहू,श्रीयोगेश साहू,आदि सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाची राजकीय ताकद - विदर्भातील तेली समाजाचे राजकीय वर्चस्व | Political Power of Teli Samaj