वधू - वर फॉर्म

साहू कल्याण समिति ने किया श्रावण ऋतु का स्वागत

09 May 2019 Teli samaj 102 views

               जौनपुर 30 जुलाई साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) द्वारा साहू धर्मशाला परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां सावन मास के आगमन का स्वागत करते हुये उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दिया । इस मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक राधेश्याम गुप्ता (पीसीएस) ने बाबा भोलेनाथ को नमन करते हुये कहा कि सावन मास हम सभी के जीवन में हरियाली और खुशहाली लाता है। इसी क्रम में आगामी 19 अगस्त को होने वाले 24वें प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गयी। साथ ही कहा गया कि हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में 70 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्वजातीय छात्र-छात्राएं अपना मार्कशीट 10 अगस्त तक पूर्व से निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त साहू क्लब के किसी भी सदस्य के यहां जमा कर सकते हैं । अध्यक्ष अनिल गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में साहू समाज के प्रदेश महामंत्री डा. डीसी गुप्ता के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश गुप्ता उद्यान प्रभारी शाही किला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar