वधू - वर फॉर्म

साहू कल्याण समिति जौनपुर ने किया गौशाला में पशुओं की सेवा

09 May 2019 Teli samaj 112 views

            जौनपुर साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त के नेतृत्व में पालिटेक्निक के प्रांगण में अस्थायी गौशाला में पशुओं के लिए एक दिन का हरा चारा की व्यवस्था किया गया । इंजी. रमेश चंद्र गुप्त ने कहा बेजुबान पशुओं की सेवा ही सच्ची सेवा है, इससे पुनीत कार्य कोई नहीं है, इसको सभी को करना चाहिए। पशु हमारे जीवन के लिए अतिमहत्वपूर्ण हैं । नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्णकुमार ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि पशुओं के लिए यहां अस्थायी व्यवस्था किया गया है जिसमें लगभग 350 पशु हैं। जिनकी देखरेख नगर पालिका प्रशासन कर रहा है। जो भी संस्थाए अपना सहयोग दे रही है वो सराहनीय है ।  इस मौके पर भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्त, अकिंचन फाऊंडेशन के अध्यक्ष डा.अमरनाथ पांडेय, राष्ट्रीय गौसेवा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद साहू, स्वतंत्र कुमार साहू, अरविंद बैंकर, सतीश चंद गुप्ता, धीरज साहू, प्रशांत साहू एडवोकेट, राजेश गुप्ता पत्रकार सहित तमाम लोगों ने अपना सहयोग दिया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाच्या वतीने धुळे जिल्हयातील दोंडाई येथील घटनेचा निषेध