वधू - वर फॉर्म

साहू समाज के लोग राजनीति में करें भागीदारी

09 May 2019 Teli samaj 112 views

           जौनपुर साहू कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार की शाम हिन्दू नूतन वर्ष अभिनन्दनसमारोह का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य अतिथिनगर पालिका अध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर शिव गोविन्द साहूनेकहाकिसमाजके लोग एकजुट होकर राजनीति में भागीदारी करें। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रानीगंज प्रतापगढ़ मीरा गुप्ता रहीं। साहू. क्लव संरक्षक अजय कुमार गुप्त ने समाजकेउत्थानकेलिये महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चितृकरने के लिये प्रेरित किया।साहूकल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त विपणन अधिकारी आजमगढ़ने आयोजन की सफलता पर प्रायोजकलालजी गुप्तावसह प्रयोजक संतोष साहू व अन्य सदस्यों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकरे किया। सलमान शेख, मृत्युंजय सिंह व रिदम डांस फैक्ट्री लखनऊ के कलाकारों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संस्थाके पूर्व अध्यक्ष डा.किशोरी लाल गुप्ता ने संस्था के इतिहास व साहू कल्याण कोष के बारे में बताया। संचालन अरविन्द बैंकर ने किया। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, यशपाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, शिव शंकर साहू, शिवकुमार साह, राजेश गुप्ता, प्रशांत कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

नामदेवे रचिला पाया तुका झालासे कळस … शाहिर संभाजी भगत