वधु - वर फॉर्म

जौनपुर साहू कल्याण समिति पदाधिकारियों ने ली शपथ

09 May 2019 Teli samaj 60 views

             जौनपुर साहू कल्याण समिति का 24वां शपथ ग्रहण समारोह सुतहट्टी स्थित एक प्लाजा हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टण्डन व अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इ.डीसी गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि माया टण्डन ने अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष नन्हकउ गुप्ता, अशोक, लालजी, महामंत्री जगदीश प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नपा अध्यक्ष माया टण्डन ने साहू समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर डा.क्षितिज शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष दिनेश टंडन, पूर्व सीडीओ राधेश्याम गुप्ता, इं.रमेश चंद्र गुप्ता, रामनरायन साहू, सतीष चंद्र गुप्ता, अरविन्द बैंकर आदि मौजूद थे।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar