वधू - वर फॉर्म

माता कर्मा नारी शक्ति का प्रतीक

12 May 2019 Teli samaj 96 views

           सेलूद पाटन विकासखंड के ग्राम नारधी में साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत गांव में कलश यात्रा निकाल कर की गईं। तत्पश्चात भक्त माता कर्मा की आरती की गई। मुख्य अतिथि परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष पीला राम साहू थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता कर्मा नारी शक्ति का प्रतीक है । समाज को संगठित करने एवं एकता स्थापित करने में माता कर्मा की भूमिका अद्वितीय है । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अपनी अखंड भक्ति से भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी खिलाई, यह हम सभी के लिए आदर्श है और इससे हमें प्रेरणा लेने की आवश्यता है । अध्यक्षता कर रहे लोमन साहू ने तैलीय वंश की आदर्श राजिम माता एवं दानवीर भामाशाह के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इतिहस में इनके योगदान ने तैलीय वंश को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है । कार्यक्रम में स्थानीय समाज के बुजुर्ग महिला व पुरुषों का सम्मान करते हए उन्होंने कहा कि समाज इनके मार्गदर्शन में निरंतर विकास की ओर अग्रसर होता रहा है। इस दौरान सामाजिक भवन में लगे पेड़ों की देखरेख करने वाले मोहन साहू का विशेष सम्मान किया गया । कार्यक्रम में झीठ परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष पीला राम साहू, स्थानीय अध्यक्ष रमेश साहू, कोषध्यक्ष लखन साहू, सचिव लोमन साहू, कृष्णा साहू, केशव साहू, टीकम साहू, दुष्यंत साहू, तिहारु साहू, मोहन साहू, बुधरू साहू, राजू साहू सहित समाज के सभी सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar