वधू - वर फॉर्म

छिंदवाड़ा साहू समाज संत शिरोमणि मां कर्मा जयंती

29 March 2019 Teli samaj 103 views

           मां कर्मा सेवा समिति आयोजित संत शिरोमणि मां कर्मा जयंती एवं सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन दिनांक 1 अप्रैल 2019  तीन सोमवार ( दो दिवसीय ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया है  ।  रविवार  दिनांक 31 मार्च 2019  को सांस्कृतिक कार्यक्रम व  कवि सम्मेलन का आयोजन खेड़ापति माता मंदिर में रोड गांधी वाडा जिला छिंदवाड़ा  में संपन्न होगा । कार्यक्रम के अध्यक्ष भागीरथ साहू, प्रदेश संगठन मंत्री राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन अध्यक्ष साहू समाज  दिलावरी , उपाध्यक्ष जिला साहू सभा छिंदवाड़ा, विशिष्ट अतिथि रविकरन साहू, प्रांतीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश राष्ट्रीय तेली साहू संगठन,  जबलपुर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, आईटी सेल प्रभारी, विशिष्ट अतिथि उमेश नंदलाल साहू , राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा नई दिल्ली,  आयोजक सामुदायिक विवाह परिचय सम्मेलन नागपुर इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे । मां कर्मा सेवा समिति छिंदवाड़ा के द्वारा साहू तेली समाज के सभी समाज बंधुओं को यह आवाहन किया गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करें  ।


 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Amravati Teli Samaj Gunvant Vidyarthi Satkar