वधू - वर फॉर्म

भक्त माता कर्मा जयंती कमरौद में संपन्न

04 April 2019 Teli samaj 137 views

                भक्त माता कर्मा जयंती का 25 वां भव्य समारोह आज ग्राम कमरौद में संपन्न हुआ। साथ ही मां कर्मा मंदिर निर्माण हेतु पधारे अतिथियों द्वारा भूमिपूजन भी किया गया। शोभायात्रा, मां कर्मा कथा, रामकथा, रामधुनी जैसे अनेक कार्यक्रमों से गांव का वातावरण दिव्य एवं भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्री भुलाऊ साहू जी(उपाध्यक्ष जिला साहू संघ), समाज रत्न त्रय झाड़ूराम जी, खोरबाहरा गुरुजी, बलीराम जी, सुरेश सहिस जी (सरपंच), मोहन कुलदीप जी(ग्राम पटेल), गरीबा पटेल जी, लेखराम पटेल जी, भागीरथी दीवान जी, भुवन साहू जी (तहसील अध्यक्ष), सियाराम साहू जी, सुरेश साहू जी, दुबेलाल साहू जी, प्रेम साहू जी, भास्कर साहू जी, रेखराज साहू जी, उदय साहू जी, पुरूषोत्तम साहू जी, धनेश्वर साहू जी, टीकम साहू जी आदि के साथ साथ बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं ग्रामवासी उपस्थित हुए। संचालन चमनलाल साहू जी(अध्यक्ष जय खल्लारी परिक्षेत्र) एवं आभार प्रदर्शन टेकराम साहू जी ने किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu