वधू - वर फॉर्म

मुख्यमंत्री के हाथों तीरंदाजी कोच हीरु साहू को मिला विशेष सम्मान

16 March 2018 Sahu Teli Samaj 107 views

           राजनांदगांव -  हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर 29 अगस्त को इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों राजनांदगांव से तीरंदाजी कोच हीरु साहू का विशेष सम्मान हुआ । तीरंदाजी कोच हीरु साहू ग्रामीण क्षेत्रों में तीरंदाजी के हुनर तलाशते रहते हैं । उन्होंने इस खेल में अब तक 100 से अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल में अपनी पहचान दिलाई है। तीरंदाजी खेल के राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में राजनांदगांव से दो खिलाड़ियों पार्वती साहू, रश्मि साहू ने मेडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। हीरु साहू शहर से लगे ग्राम सिंघोला के निवासी हैं। जहां ग्राम सिंघोला एवं आसपास के ग्रामीण विद्यार्थी सर्वाधिक उक्त खेल में अपना प्रशिक्षण ले रहे हैं। हीरु साहू द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के अलावा शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को तीरंदाजी खेल में पारंगत करने हेतु विगत 8 वर्षों से नियमित सुबह एवं शाम को तीरंदाजी प्रशिक्षण अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है । राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab