वधू - वर फॉर्म

फुलझर अंचल तहसील साहू संघ अध्यक्ष बने कलपराम

08 February 2018 Sahu Teli Samaj 77 views

             बसना. फुलझर अंचल तहसील साहू संघ बसना (बंसुला) के अध्यक्ष पद के लिए मध्यवर्ती चुनाव किया गया। एक माह पहले वर्तमान अध्यक्ष दुर्योधन साव का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया था । जिलाध्यक्ष तुलसी साव की अध्यक्षता में रविवार को साहू सदन बंसुला में चुनाव हुआ। सर्व सम्मति से निर्विरोध वर्तमान सांकरा परिक्षेत्र अध्यक्ष कलपराम साहू को फुलझर अंचल तहसील साहू संघ का अध्यक्ष चुना गया है । समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर संरक्षक धनमाली साव, जिलाध्यक्ष तुलसी दास साव, तहसील उपाध्यक्ष पंकज साव, कोषाध्यक्ष केशव साव, सचिव परिक्षित साव, बरोली परिक्षेत्र अध्यक्ष अम्बिका साहू, बंसुला परिक्षेत्र अध्यक्ष इंदल साहू, बाराडोली परिक्षेत्र अध्यक्ष भूमिलाल साहू, बड़ेसाजापाली अध्यक्ष अशोक साहू, सरायपाली परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक साहू एवं सामाजिक पदाधिकारी जन्मजय साव, शिव किशोर साव, नवीन साव, ललित साव, अमृतलाल साव आदि उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab