वधू - वर फॉर्म

साहू तेली समाज की ताकत राजनीति बदल सकती है: योगेश

05 October 2018 Sahu Teli Samaj 103 views

            भाठागांव कुरूद में एक दिवसीय युवा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की आरती से किया गया। जिसमे उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष यु.प्र.ने आसपास गाँवों से आए हुए युवाओं व ग्रामीणों को समाज के मूल उद्देश्य को लेकर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी। उन्होंने बैठक में कहा कि हमारी संख्या छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा है और हर जगह पर हमारे समाज के लोगों को आगे आना है चाहे वह विधानसभा कुरुद हो या प्रदेश स्तर की बात। मुट्ठी भर समाज के लोग समुद्र जैसे साहू समाज के लोगों को पर राज कर रहे हैं आज हम अपनी जमीनी असलियत को पहचानें। हमारी संख्या के आधार पर हमारे बीच के व्यक्ति को ही प्रतिनिधित्व देना चाहिए। सभी लोगों ने एक स्वर में हाथ उठाकर समर्थन दिया । कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर अ.भा.तै.महा.के युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत साहू रायपुर संभाग के सदस्य राजेश साहू कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप साहू व उनकी युवा टीम जिसमें हिमांशु साहू, दीपक साहू, जीवन साहू, मनीष साहू, नीरज साहू, देवानंद साहू, हुकुम साहू, प्रीतम साहू, भीषम साहू, जयवीर साहू, ऋतुराज साहू, राकेश साह, देवेंद्र साह, गोपी साह, मुकेश साहू, ललित साहू, भूषण साहू, केशव साहू, महेंद्र साहू, देव राम साहू, भूषण साहू, भागवत साहू, इंदरमन साहू, रोहिल्ला साहू, तेजेंद्र साहू, हरीश चंद्र साहू और भी साहू समाज के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अभंग रक्षक श्री संत संताजी जगनाडे महाराज अभंग लेखन करताना | Sant Santaji Maharaj Writing Abhang