वधू - वर फॉर्म

माता कर्मा जयंती व युवा सम्मेलन में जुटा साहू समाज

18 April 2018 Sahu Teli Samaj 105 views

                 धार्मिक दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी के माता राऊर प्रांगण स्थित मंगल भवन में खल्लारी साहू समाज ने क्षेत्र भर के सामाजिक जनों और साहू युवा संघ के विशेष सहयोग से भव्य कर्मा जयंती महोत्सव एवं युवा सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस दिन खल्लारी में बड़ी संख्या पर साहू समाज के लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी । सर्वप्रथम माँ कमां की अर्चना करने के साथ साहू समाज के आराध्य देवी माता कर्मा रथ का प्रस्थान क्षेत्र भर के साहू बंधुओं, सामाजिक पदाधिकारियों, युवाओं व्दारा करीब 75 बाइकों की संख्या में भव्य बाईक रेली के साथ निकली गई, जो खल्लारी मातेश्वरी मंदिर माता राऊर प्रागंण से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 बस स्टैंड खल्लारी (भीमखोज) पहुंची, जहां बाईक रैली के साथ चल रहे माँ कर्मा रथ का ऐतिहासिक स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया। वहीं इसके अलावा यहां मुख्य मार्ग पर महिलाओं ने भी रथ में सवार मां कर्मा की पूजा व आरती की । इसके साथ ही आंवराडबरी और बोरगांव पहुंचने पर भी इन गांवों के प्रमुख चौक चौराहों में बड़ी संख्या में उमड़ी । इसी तरह से क्षेत्र के इन गांवों में मां कर्मा रथ और बाईक का ऐतिहासिक बाईक रैली भ्रमण करते हुए पुनः खल्लारी पहुंच कर समापन हुआ । इस दौरान रथ में सवार भक्त शिरोमणी माता कर्मा की पूजा में भी ग्रामीण महिलाएं, पुरुष अपने-अपने गांवों में बड़ी संख्या में शामिल हुए । तत्पश्चात इसी कड़ी में खल्लारी बस्ती के प्रमुख चौक चौराहे से होते हुए समाज की महिला और युवतियों व्दारा कलश शोभा यात्रा निकली गई । कलश शोभायात्रा के दौरान गांव के प्रमुख चौक चौराहे में कलश यात्रा में शामिल हुए लोगों का शरबत, रसना पिलाकर स्वागत किया गया । इस मौके पर मेघराज़ साहू, तेजराम साहू, युगल किशोर साह, तोषराम साहू, सहदेव साह, मंगलुराम साह, कोमलचन्द साहू, कार्तिकराम साह, झाडू राम साहू, व्यासनारायण साह, कलाराम साहू, अक्षय साहू, तारेश साहू, चेतन साहू, मनोज साहू, भास्कर साहू, शुभम मधुकर साह, उदय साहू, शिव साहू, विष्णु साहू, गैंद लाल साहू, रेखराज साह, तामराज साहू, मस्तराज साहू, पुनाराम साहू, व्दारिका साह, रामकुमार साहू, घनश्याम साहू, खगेश साह, पप्पु साह, नेहरू साहू, कुलेश्वर साहू, टेकराम साहू, धनेश्वर साह, खोवेंद्र साहू समेत बड़ी संख्या में स्वाजातिय बन्धुओं एवं ग्रामीण और क्षेत्रवासी शामिल हुए ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu