वधू - वर फॉर्म

जुनवानी साहू समाज ने निराश्रित वृद्धा की पालन-पोषण व देखरेख की जिम्मेदारी उठाई

10 April 2017 Sahu Teli Samaj 97 views

         भखाराक्षेत्र के ग्राम जुनवानी के ग्रामीण साहू समाज द्वारा विशेष पहल करते हुए गांव की निराश्रित महिला बारो बाई का पालन पोषण करने एवं उपचार कराने समेत अन्य जिम्मेदारी लीगई है। | बारी बाई ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है। पति की मृत्यु के बाद से अकेली रह रही हैं। मकान को छोड़कर और कोई जर्मन जायदाद नहीं है। कई रिश्तेदार हैं, लेकिन कोई सहयोग नहीं करता। बुढ़ापा होने के कारण परेशानी हो रही थी। मेरी स्थिति पता चलने के बाद साहू समाज के लोग देखभाल कर रहे हैं। समाज के सचिव प्रहलाद साहू ने बताया कि बारोबाई के पति की मृत्यु के बाद देखभाल के लिए कोई नहीं था। समाज के अध्यक्ष कुलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष अमर सिंह साहू, कोषाध्यक्ष चन्द्रमणी साहू, सलाहकार चौथ राम साहू ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर बारो बाई के पालन-पोषण का जिम्मा उठाया। इलज भी समाज के लोग करवायेंगे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Akola Yuvak Sangha Swayamrojgar Margdarshan Shibir