वधू - वर फॉर्म

बनबगौद परिक्षेत्र साहू समाज ने किया नवनिर्वाचित विधायक रँजना साहू का सम्मान

19 February 2019 Sahu Teli Samaj 108 views

                साहू समाज बनबगौद परिक्षेत्र द्वारा नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती रंजना साहू जी का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम जोगीडीह में किया गया।सम्मान कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा चुनाव में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज संगठित रहकर रचनात्मक कार्यों एवं समाज के साथ सर्वसमाज के हित मे कार्य करने की बात कही । आज समय आ गया है कि हमें सभी क्षेत्रों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी और हमारा कर्तव्य है कि हम समाज के लोगो को उपर उठाने हेतु जहां भी जरूरत हो वहां हम समाज के लोगो का सहयोग प्रदान करे ।समाज जनों द्वारा नवनिर्वाचित विधायक का अभिनंदन पत्र शाल व श्रीफल से सम्मान किया । उक्त कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष अवनेंद्र साहू ,उपाध्यक्ष मेवालाल साहू, गोपाल साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष भारत साहू, उपाध्यक्ष दिनेश साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती जीतन साहू, पूर्व अध्यक्ष गोपाल साहू,मस्तराम साहू,हेमंत साहू,यशवंत साहू,नारद साहू ,कौशल साहू, लीलाराम साहू व समाजिक जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार सचिव यशवंत साहू ने किया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज को बदनाम आपमानीत करने का नया षंडयंत्र ? कोल्हू / तेल घाणा की सच्चाई क्या है ? | Teli Samaj