वधू - वर फॉर्म

तैलिक साहू सभा का सम्मान समारोह

24 November 2016 Teli samaj 90 views

समाज के उत्थान के लिए एक-एक क्षण समर्पित : मुकेश कश्यप

       रांची अखिल भारतीय तैलिक साहू सभा के सम्मान समारोह का आयोजन हरमू रोड स्थित स्वागतम वैक्ट हॉल में किया गया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए एक-एक क्षण समर्पित किया है । आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का आशीर्वाद समाज को मिलता रहा है । समाज को विश्वास है कि भविष्य में भी मुख्यमंत्री समाज के लिए कार्य कग। रविवार को इस अवसर पर सभा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, कृणा हिंगणकर, विधायक निर्मला देवी, पूर्व मंत्री योगद साव, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित कुमार साह, दयानंटे कश्यप, सचिव मदन कुमार गुप्ता सहित तैलिक समाज के सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे । तैलिक साहू सभा के सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने कई प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की घोषणा की । इसमें शिक्षा प्रकोष्ठ रंजीत साह, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ गौरी शंकर प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ हाल लाल गोराई, खेल और कला-संस्कृति प्रकोष्ठ दिलीप साह आदि शामिल हैं ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Wardha teli Samaj gunvant vidyarthi satkar