वधू - वर फॉर्म

कर्मा जागृति महिला मंच महासमुंद कन्या भ्रूण हत्या रोकने का चलेगा जागरुकता अभियान

28 April 2016 Sahu Teli Samaj 105 views

             महासमुंद कर्मा जागृति महिला मंच महासमुंद के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सती साहू के निवास स्थान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर की गई। इस मौके पर सती साहू ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान में गांवगांव में चलाना होगा। जनजागरूकता लानी होगी। बेटे की चाहत ने कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध करने में विवश हो जाते हैं। जनजागरुकता से कन्याभूण हत्या रोकी जा सकती है। बेटी-बेटा एक समान है। बेटियों को भी हम अच्छी शिक्षा दें। ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके। गंगा साहू, उमा साहू, शैल साहू, सावित्री साहू, पुष्पा साहू ने भजन द्वारा अपनी बातें रखी। मंच की सभी महिलाओं ने अपनी-अपनी आवाज बुलंद की। कहा कि प्रचारप्रसार कर जनजागरूकता लाने का निर्णय लिया। सभा के अंत में बागबाहरा तहसील साहू संघ अध्यक्ष रामप्रताप साहू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि साह का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में ईश्वरी साहू, सरोजनी साहू, चंद्रिका साहू, हेमलता साहू, नोकेश्वरी साहू, निर्मला साहू, कल्याणी साहू, रमशीला साहू, पुकेश्वरी साहू, शीतल साहू, ज्योति साहू, दुर्गा साहू, फूलबासन साहू, अनिता साहू, महेश्वरी साहू, पुष्पा गजपाल, विमला साहू, प्रेमबती साहू उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाच्या वतीने धुळे जिल्हयातील दोंडाई येथील घटनेचा निषेध