वधू - वर फॉर्म

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ भक्त माता का राजिम जयंती महोत्सव

02 January 2019 Karma Devi 94 views

          रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ भक्त माता का राजिम जयंती महोत्सव  का आयोजन सोमवार दिनांक 7 जनवरी 2019 को आयोजित किया गया है ।  प्रतिवर्ष के अनुसार इस साल भी वक्ता राजीव जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय श्री  भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, अध्यक्षता माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी, लोकनिर्माण पर्यटन धर्म व संस्कृति कैबिनेट मंत्री, तो अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर माननीय चंदूलाल साहू जी सांसद महासमुंद,  मा. लखनलाल साहू बिलासपुर, मा. धनेंद्र साहू, अभनपुर, मा. दलेश्वर साहू जी विधायक डोंगरगांव,  कु. शकुंतला साहू जी विधायक कसडोल, मा. छन्‍नी साहू, विधायक खुज्‍जी, श्रीमती रंजना साहू जी विधायक धमतरी, मा.  अमितेश शुक्ला जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजीम, तो विशिष्ट अतिथि के तौर पर कृपाराम साहू,राष्‍़ट्रीय सलाहकार, श्री सियाराम साहू,  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, श्री. मोतीलाल साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, डॉक्टर ममता साहू, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, प्रमुख अतिथियों को  आमंत्रित किया गया है । ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में पधारकर एैसा आवाहन छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, समस्त प्रदेश पदाधिकारी गण तथा सभी जिला अध्यक्ष गण व भक्तगण राजिम मंदिर समिति  के द्वारा किया गया है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Amravati Teli Samaj Gunvant Vidyarthi Satkar