वधु - वर फॉर्म

नरसिंहपुर साहू समाज सम्मान समारोह

10 December 2018 Rathod Teli Sahu Samaj 58 views

                राष्ट्रीय साहू युवा विकास महासमिति जिला इकाई नरसिंहपुर के तत्वधान में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण क्षेत्र की प्रतिभाशाली विद्यार्थियों समाज सेवीयो  को सम्मानित करने के उद्देश्य से साहू समाज नरसिंहपुर का एक दिवसीय सद्भावना समारोह का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम शुक्रवार दिनांक 14 दिसंबर 2018 को सुबह 11 बजे  तहान ग्राम दहलवाड़ा (गाडरवारा) जिला नरसिंहपुर में आयोजित होगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्याम कुमार साहू राष्ट्रीय संरक्षक, माननीय गणेश राम साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललितपुर उत्तर प्रदेश,  माननीय श्रीमती तनु साहू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रायपुर छत्तीसगढ़, माननीय श्रीमती गीता साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजनांदगांव छत्तीसगढ़, मान्य साहू संयोजक बीना झांसी उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि शंकर साहू अध्यक्ष,  राजकुमार साहू सचिव, श्री युवा साहू अध्यक्ष बुंदेलखंड, कोमल साहू संयोजक, जमुना साहू सचिव, राजू साहू संगठन मंत्री इत्यादि होंगी । इस कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय साहू युवा विकास महासमिति जिला इकाई नरसिंहपुर एवं ग्रामीण इकाई दहलवाडा मध्य प्रदेश  होंगे । राष्ट्रीय साहू युवा विकास महासमिति जिला इकाई नरसिंहपुर द्वारा साहू तेली समाज को यह आवाहन किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History