वधू - वर फॉर्म

छत्तीसगढ़ सीएम के पद समेत 25 सीटों से साहू समाज ने टिकिट

08 August 2013 Teli samaj 106 views

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की बैठक में अनेक राजनैतिक प्रस्ताव पारित

         रायपुर  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर साहू समाज ने भी रणनीति तैयार कर ली है. समाज ने मुख्यमंत्री के पद समेत 25 सीटों से टिकिट की मांग राजनैतिक दलों से की है.

          छत्तीसगढ़ साहू समाज की बैठक बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू की अध्यक्षता में हुई. इसमें समाज से जुड़े हुए सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए. बैठक में अनेक राजनैतिक प्रस्ताव पारित किए गए. सर्वसम्मति से समाज की अधिक से अधिक राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया. वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग में साहू समाज की जनसंख्या (22 फीसदी) सर्वाधिक है. 35 विधानसभा क्षेत्रों में समाज के मतदाताओं की बाहुल्यता है. इसे ध्यान में रखते हुए कम से कम 25 सीटों पर समाज के उम्मीदवार को टिकिट देने की मांग भाजपा, कांग्रेस के साथ ही अन्य राजनैतिक दलों से की है. इसके अलावा समाज ने मुख्यमंत्री के पद की भी मांग रखी है. कुछ वक्ताओं ने विभिन्न दलों द्वारा समाज की उपेक्षा किए जाने पर नाराजगी भी जताई.

         साहू संघ के महामंत्री शांतनु साहू ने बताया कि सामान्य सीटों पर साहू संघ द्वारा टिकट के दावेदारों का पेनल विभिन्न दलों को भेजा जाएगा. बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने चुनाव में समाज से ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधियों को विधानसभा भेजने का संकल्प लिया. बैठक में प्रमुख रूप से मोतीलाल साहू, चंद्रशेखर साहू, धनेन्द्र साहू, ताम्रध्वज साहू, डॉ. दयाराम साहू, थानेश्वर साहू, नंदिनी साहू, शांतनु साहू, प्रवीण साहू, गिरवर साहू, हनुमंत साहू, जागेश्वर साहू, प्रीतम साहू, लेखराम साहू, भोलाराम साहू, चैतराम साहू, वीरेन्द्र साहू, कुमारी साहू, खेदूराम साहू, सनद साहू, राजकुमार साहू, बीनू राम साहू, कमलेश साहू व डॉ. पंचराम साहू के अलावा सभी जिलों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj lakdi teli ghana