वधू - वर फॉर्म

रायपुर साहू समाज ने बच्चों को बांटी कॉपी

06 August 2013 Teli samaj 92 views

       रायपुर. साहू मित्र मंडल के रचनात्मक प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को रामसागर पारा स्थित कर्मा विद्या मंदिर स्कूल में समाज के 4 सौ छात्रों को निःशुल्क कापी वितरण किया गया. प्रकोष्ठ के संयोजक फागुराम साहू ने बताया कि साहू समाज तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से समाज के छात्राओं को सोलह सौ कॉपिया प्रदान की गई. इस बीच समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने एवं चरित्रवान बनने की शिक्षा दी. इस मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष शोभाराम साहू, महासचिव रामलखन साहू, छग साहू समाज के कोषाध्यक्ष एचपी साहू, उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, पार्षद श्रीमती सीमा संतोष साहू, भारती बागला, छग चेम्बर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष गुरजीत सिंग संधु आदि उपस्थित थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

UGC Bill Controversy: मोदी जी और तेली समाज पर 'षड्यंत्र' की सच्चाई ?