वधू - वर फॉर्म

धमतरी जिले के तीन गांवों के साहू समाज हमेशा प्रवास पर

10 June 2019 Rathod Teli Sahu Samaj 189 views

    धमतरी जिले को साहू समाज बाहुल्य माना जाता है, लेकिन जिले में ऐसे भी कई गांव हैं, जहां साहू परिवारों को उन्नति नहीं मिली और समय के साथ-साथ साहू परिवार यहां से दूर चले गए। | चित्रोत्पला महानदी की गोद में बसा धमतरी जिला प्राकृतिक धन धान्य से परिपूर्ण है। भौगोलिक दृष्टिकोण से जिले का क्षेत्रफल 4081.93 वर्ग किमी है। जबकि वन क्षेत्र 21.25.54 वर्ग किमी फैला हैं। जिले की कुल पंचायत 333 में 637 गांव आबाद हैं। जिले की कुल जनसंख्या 7,99,199 है जिसमें सर्वाधिक साहू परिवार हैं। सामाजिक सूत्रों की मानें तो साहू, कलार, आदिवासी, देवांगन, ब्राह्मण, कुर्मी, सतनामी, महार, पटेल, यादव परिवार के लोग यहां निवासरत हैं। सारे जगह पर पहले साहू परिवार के लोग निवासरत थे, लेकिन कहीं-कहीं जगह उन्हें सूट नहीं हुई। ग्राम सेमरा (करबीन) के ग्रामीण हूबलाल सिन्हा, गिनेश कुमार, राधेश्याम, भावसिंह, गोपी सिन्हा ने बताया कि उनके गांव में पहले साहू समाज के लोगों का निवास हुआ करता था, लेकिन अनजानी ताकत ने उन्हें फलने-फूलने नहीं दिया। ग्रामीणों को स्मरण नहीं है। कि किस समय साहुओं का परिवार रहा करता था। नहीं है स्थायी निवास इन तीनों गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सरहद में साहू परिवारों की जमीनें हैं, जिसमें वे खेती कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। सुबह खेत काम करने पहुंचते हैं और शाम-रात तक वापस अपने आशियाने लौट जाते हैं। कोई साहू परिवार स्थायी रूप से मकान बनाकर नहीं रहता।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

kokanastha Teli Samaj Teli Ghana