वधू - वर फॉर्म

शहर जिला साहू संघ रायपुर द्वारा कर्मा धाम कृष्ण नगर रायपुर में आयोजित समर कैम्प

10 June 2019 Sahu Teli Samaj 106 views

       रायपुर मां कर्माधाम, कृष्णा नगर में आयोजित समर कैंप के छठवें दिन कर्मा अस्पताल रायपुर के डॉ. धीरेंद्र साव के मुख्य आतिथ्य में बच्चों को स्वस्थ रहने के बारे में बताया गया. डॉ. साव ने आहार- विहार, प्रतिदिन को दिनचर्या में सादगी एवं शाकाहार को शामिल करने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए समय अनुकूल सोना, प्रातःकाल उठना जरूरी है.

        कराटे क्लास में आत्मरक्षा करने कराटे का सतत अभ्यास करने की सीख दी गई. कार्यक्रम में आए श्री कुलदीप ने व्यक्तित्व विकास, सफलता के गुण, स्पीच की शैली, आपसी व्यवहार तथा करियर डिवेलपमेंट पर मोटिवेट किया. सोनू गुजराल ने अबेकस को अपने जीवन में व्यवहार में उतारने को कहा. तनिष्का साहू ने सभी प्रतिभागियों को डांस सिखाया. डॉ. नरेश साहू ने अपनी इच्छा के अनुरूप करियर चुनने का सुझाव दिया. प्रेमराज साव ने सीखे हुए ड्राइंग, पेटिंग, बॉटल वर्क, फेब्रिक पेंटिंग की प्रशंसा की. शहर जिला साहू संघ के महासचिव नारायण लाल ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष मेघराज, कार्यकारी अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, लीलाधर, देवकुमार, सावित्री, भारती, सुधा, अनुसुइया, लीना, भारती आदि मौजूद थीं. सोमवार को 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण वालक-बालिकाओं के साथ ही कराटे, ड्राइंग के विजेताओं व प्रशिक्षकों का सम्मान किया जाएगा,

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar