वधू - वर फॉर्म

रायपुर साहू संघ भक्त माँ कर्मा जयंती

29 March 2014 Rajasthan Teli Sahu Samaj 108 views

       भक्ति में झूमते दिखे श्रद्धालु, आकर्षक झांकियों ने मन मोहा ।

         कर्मा जयंती पर जले 251 ज्योति कलश शहर जिला रायपुर साहू संघ द्वारा गुरुवार को भक्त माँ कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 10 बजे समाज द्वारा हवन पूजन कर कर्मा विद्या मंदिर रामसागर पारा में 251 ज्योति कलश प्रज्जवलित किया । इसके आलावा भगवान को खिचड़ी भोग लगाकर महाप्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद रामसागर पारा कर्मा विद्या मंदिर से 12 बजे कलश के साथ शोभायात्रा राठौर चौक होते हुए तेलघानी नाका चौक तक निकाली गई। इसमें झांकी के रूप में मां कर्मा जगन्नाथ भगवान को खिचड़ी खिलाते हुए दिखाया गया है। तेलघानी नाका चौक पर कर्मा माता के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना भी किया गया है, जहां सभी वार्डों से शोभायात्रा निकाली गई जो एक साथ तेलघानी नाका में सम्मिलित हुए।

                 साहू संघ के महासचिव रामलखन साहू ने बताया कि कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 26 मार्च को युवा प्रकोष्ठ के संयोजक लीलाधर साहू के नेतृत्व में बाइक रैली भी निकाली गई। यह रैली भामाशाह छात्रावास टिकरापारा से निकल कर कालीबाड़ी चौक से बूढ़ापारा, पुरानी बस्ती थाना, आजाद चौक, तात्यापारा, राठौर चौक से तेलघानी नाका में जाकर समापन किया गया था। | जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, न्या प्रकोष्ठ संयोजक कमलेश साहू, कोषाध्यक्ष एचपी साहू, शांतनू साहू, नंदनी, पार्षद परदेशी राम साहू के अलावा संघ के अध्यक्ष शोभाराम, संतूराम, पवन साहू, मनोज साहू, शिवकुमार, अशोक, नारायण, ललीत, शिव प्रसाद, मनोज, सुशील आदि सहित राजधानी के समस्त साहू समाज के लोगों उपस्थित रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat