वधू - वर फॉर्म

माता कर्मा का बलिदान किया याद

29 March 2014 Sahu Teli Samaj 100 views

              रायपुर। कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को भक्त कर्मा साहू विकास संघ, गुढियारी द्वारा प्रतिवषानुसार इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए। बाजे-गाजे व डीजे के धुन के साथ निकलीं इस शोभायात्रा में श्रद्धालुगण, भक्ति के रस में झूमते- नाचते माता कर्मा के जयकारे लगाते रहे। वहीं यात्रा के लिए बनाये गए सुंदर रथ और आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया । भव्य शोभायात्रा पर्व में निर्धारित योजनानुसार शुक्रवारी बाजार, स्टेशन रोड से होते हुए तेलघानी नाका चौक पहुंची। यहां माता कर्मा की मूर्ति की विधिवत तरीके से पूजाअर्चना की गई। संघ के पदाधिकारियों द्वारा व्यवस्थित तरीके से प्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात शोभायात्रा ओवरब्रिज, कलिग नगर होते हुए पहाड़ी चौक ( मातारानी चौक पहुंची। यहां पर यात्रा आमसभा में बदल गई भक्तों को जूस व इलया वितरित किया गया। विशाल सभा को अखिल भारतीय तैलीक महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू सहित जिला अध्यक्ष शोभाराम साहू, गुदियारी अध्यक्ष लालाराम साहू , संघ सरंक्षक मेघराज साहू सहित समाज प्रमुखों ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने माता कर्मा के त्याग, बलिदान और भक्ति का अनुसरण करते हुए सफलता अर्जित करने की बात कही। उद्बोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंचल के प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया । कार्यक्रम की समाप्ति पर आयोजक संघ ने भंडारा कर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar