Bride / Groom Form

भक्त माता कर्मा जयंती पर निकली शोभायात्रा

29 March 2014 Rathod Teli Sahu Samaj 77 views

      रायपुर. शहर जिला साहू संघ द्वारा आज भक्त माता कर्मा की जयंती रामसागर पारा में हर्षोल्लास की साथ मनाया गया. इस मौके प्रातः 10 बजे से हवन पूजन के साथ 251 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किया गया, तत्पश्चात समाज के नागरिकों द्वारा माता कर्मा की शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा रामसागर पारा से राठौर चौक होते हुए तेलघानी नाका चौक पहुंची, जहां पर माता कर्मा, भगवान जग्गनाथ को खिचड़ी का भोग लगाया गया. जिसके बाद श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसादी वितरण किया गया. इस दौरान भक्तों ने पूजा अर्चना कर माता कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए. इस अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक कमलेश साहू, कोषाध्यक्ष एचपी साहू, शांतनू साहू, संघ की प्रदेश महामंत्री नंदनी साहू, कार्यकारी अध्यक्ष परदेशी राम साहू, मनोज साहू, पवन साहू, लीलाधर साहू, ऋषि साहू, महासचिव रामलखन साहू, चित्ररेखा साहू समेत सभी वार्ड के पुरुष एवं महिला पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

UGC Bill Controversy: मोदी जी और तेली समाज पर 'षड्यंत्र' की सच्चाई ?