वधू - वर फॉर्म

स्टेट बार काउंसिल में रायपुर के साहू अध्यक्ष

02 February 2015 Rathod Teli Sahu Samaj 104 views

           छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल की कमान पहली बार रायपुर को मिल गई है। रायपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता कोषराम साहू को स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें 25 में से 18 वोट मिले। बिलासपुर के अब्दुल वहाब खान को सात वोट मिले । अविभाजित मध्यप्रदेश और राज्य निर्माण के बाद स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष पहली बार राजधानी की झोली में आया है। रायपुर बार एसोसिएशन में राज्य के अन्य बार एसोसिएशनों की तुलना में सबसे ज्यादा सदस्य हैं। रायपुर के वकीलों को स्टेट बार में अन्य पद मिलते रहे हैं, लेकिन अध्यक्ष के लिए अब तक बहुमत नहीं बन पा रहा था। पहली बार रायपुर से स्टेट बार काउंसिल में चुनकर पहुंचे सभी पांच सदस्यों और अन्य जिलों के सदस्यों का समर्थन कोषराम साहू को मिला। न्यूनतम 13 वोटों से कहीं आगे जाकर कोषराम ने 18 वोट हासिल किए।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala