Bride / Groom Form

कर्मा जयंती पर 28 जोड़ों की शादी

17 March 2015 Rathod Teli Sahu Samaj 69 views

         रायपुर टिकरापारा स्थित भामाशाह छात्रावास में संत माता कर्मा आश्रम समिति द्वारा सोमवार को आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 28 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया । आश्रम समिति की सरिता साहू ने बताया कि इस विवाह समारोह में राजधानी के अलावा आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में जोड़े पहुंचे थे । सामूहिक विवाह के लिए समिति द्वारा इन जोड़ों का पहले से पंजीयन किया गया था । इतना ही नहीं, समिति ने विवाह स्थल पर सभी तरह के इंतजाम किए गए थे। इस आदर्श विवाह समारोह में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे भिलाई के नेत्रहीन शिक्षक जयदेव और शिक्षिका किरण का विवाह । वहीं एक अन्य वधु नीलू साहू की बहन वंदना ने बताया कि उसका भी सामूहिक विवाह समारोह में विवाह हुआ था । इसलिए उसने अपनी बहन की शादी भी सामूहिक विवाह समारोह में की। आश्रम समिति के रुपेश साहू ने बताया कि विवाह में शामिल होने वाले सभी जोड़ों का विवाह पूर्व सिकलसेल की जांच कराई गई थी ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat